Bihar Local News Provider

गोपालगंज: जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने दिखाया दम

शहर के गोपालगंज क्लब में शनिवार को छठे जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्धाटन ताइक्वांडो संघ के सदस्य डॉ विशाल कुमार, राजीव कुमार सिंह, चितरंजन पटेल तथा आदर्श कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद जिले के विभिन्न विद्यालय से आए स्कूली बच्चों ने प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न वर्ग में प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में करीब दो सौ से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
संघ के जिला महासचिव कमल कुमार पटेल ने बताया कि जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता के उद्धाटन कार्यक्रम के बाद स्कूली बच्चों ने विभिन्न वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजयी प्रतिभागियों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि अंडर 18 के केजी भार वर्ग में भास्कर कुमार को स्वर्ण व पियुष कुमार को रजत पदक, अंडर 21 केजी भार में रजनीश कुमार गुप्ता को स्वर्ण, अंकुश कुमार महतो को रजत व रिषि राज सिंह को कांस्य पदक, अंडर 23 केजी भार में अंजनेय पटेल को स्वर्ण, सहबाज अली को रजत, अर्णव कुमार को कांस्य, अंडर 25 केजी भार में आदिल आलम को स्वर्ण, प्रकाश यादव को रजत व मुन्ना तिवारी को कांस्य, अंडर 27 केजी भार में आशुतोष कुमार पाण्डेय को स्वर्ण, एहसास सिंह को रजत व अभी कुमार को कांस्य, अंडर 29 केजी भार में अर्चित सिंह को स्वर्ण, कार्तिकेय शाही को रजत व विष्णु कुमार को कांस्य पदक से नवाजा गया। वही सीनियर खिलाड़ियों में अंडर 54 में भास्कर पाल को स्वर्ण, शिवम कुमार श्रीवास्तव को रजत, विशाल बैठा को कांस्य, अंडर 58 केजी भार वर्ग में धीरज कुमार को स्वर्ण, अभिषेक कुमार को रजत व रजनीश मिश्रा कांस्य, अंडर 63 भार वर्ग में विशाल कुमार दुबे को स्वर्ण, अंडर 74 किलो भार वर्ग में हामीद जमाल स्वर्ण पदक दिया गया। छात्राओं में अंडर 53 केजी भार में पूजा कुमारी को स्वर्ण, अंडर 57 केजी भार में सृष्टी कुमारी को स्वर्ण पदक से नवाजा गया।