Bihar Local News Provider

गोपालगंज: शहर से लेकर प्रखंडों में चला वाहन जांच अभियान

शनिवार को पुलिस तथा परिवहन विभाग ने शहर से लेकर जिले के कई प्रखंडों में वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट तथा कागजात के पाए जाने पर बाइक मालिकों से पांच सौ से लेकर एक हजार रुपया जुर्माना वसूला गया।
बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक राशीद जमा के निर्देश पर शनिवार को पुलिस ने एक साथ कई स्थानों पर वाहन जांच अभियान चलाया। शहर के घोष मोड़, अरार मोड़, मौनिया चौक, बंजारी मोड़ जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट तथा कागजात के पाए जाने पर बाइक मालिकों से जुर्माना वसूला। फुलवरिया प्रखंड में पुलिस ने बथुआ बाजार में वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट तथा कागजात के पाए जाने पर 16 बाइक मालिकों से सात हजार रुपया जुर्माना के रूप में वसूला गया। वहीं थावे में एनएच 85 पर थावे थाना के सामने एमवीआइ विवेक कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कागजात और हेलमेट नहीं रहने पर बाइक चालकों से जुर्माना वसूला गया।