Bihar Local News Provider

भोरे: लामीचौर में हुई मारपीट में दोनों पक्ष ने दर्ज कराई प्राथमिकी

स्थानीय थाने के लामीचौर चौबरिया टोला में शनिवार की सुबह दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। पहली प्राथमिकी गांव के अभिषेक कुमार सिंह ने दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने हदीश मियां, मुनीब मियां व जैनुद्दीन मियां को आरोपित कराया है। कहा गया है कि वे सीएसपी चलाने के लिए 1 लाख 15 हजार रुपए लेकर अपने चाचा संजय सिंह के साथ घर आ रहे थे। इसी बीच आरोपितों ने उनके खेत की सफाई करते हुए दिखाई दिए। जब चाचा-भतीजा ने खेत की सफाई करने से मना किया तो आरोपितों ने रॉड व कुदाल से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान उनके पास रखे गए 1 लाख 15 हजार रुपए छीन लिए गए। वहीं दूसरे पक्ष से हदीश मियां ने अभिषेक सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया है कि वे अपने घर पर थे। तभी अभिषेक सिंह व संजय सिंह सहित छह लोग आए और मारपीट कर घायल कर दिए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।