Bihar Local News Provider

गोपालगंज: आलोक कुमार सुमन के नामांकन सभा में एनडीए ने दिखाई ताकत

लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को एनडीए प्रत्याशी डॉ. आलोक कुमार सुमन के नामांकन के बाद मिज स्टेडियम में नामांकन सभा का आयोजन किया गया। नामांकन सभा के दौरान बिहार सरकार के मंत्रियों ने आम लोगों से सूबे में हुए विकास कार्य तथा मोदी सरकार के कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए एक बार फिर केंद्र में मजबूत सरकार बनाने की अपील की।
नामांकन सभा को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कि बिहार में नीतीश कुमार व केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बेहतर कार्य कर रही है। आज देश में एक मजबूत सरकार की जरूरत है। वही भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के मुखिया लगातार आम लोगों के लिए कार्य कर रहे है। ताकि देश की जनता को एक बेहतर भारत का निर्माण कर सौंपा जाए। उन्होंने कहा कि आज देश में महागठबंधन बना कर कुछ लोग घूम रहे है। इनलोगों के झासें में नही आना है। सभा को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार न्याय के साथ विकास का कार्य करने में विश्वास रखते हैं। बिहार की जनता को नीतीश कुमार के कार्य पर विश्वास है। देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए एनडीए के प्रत्याशी को जिताना होगा। पयर्टन मंत्री प्रमोद कुमार गुप्ता ने भी केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर सांसद जनक राम, विधायक रामसेवक सिंह, विधायक सुभाष सिंह, विधायक अमरेंद्र पाण्डेय पप्पु पाण्डेय, विधायक मिथिलेश तिवारी, पूर्व विधायक मंजीत सिंह, पूर्व विधायक राम प्रवेश राय व पूर्व विधायक इंन्द्रदेव मांझी सहित कई नेता मौजूद थे।