Bihar Local News Provider

गोपालगंज: सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड लाए गए दो संदिग्ध मरीज

बरौली थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में सऊदी अरब तथा नेपाल से अपने घर लौटे दो लोगों में कोरोना वायरस का लक्षण मिलने पर गुरुवार को उन्हें सदर अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। बताया जाता है कि बरौली दो अलग-अलग गांव में 15 दिन पूर्व सऊदी अरब तथा नेपाल से दो लोग अपने घर लौटे। लेकिन घर जाने के बाद इन लोगों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को नहीं दिया। ये दोनों लोग बिना जांच कराए अपने घर में रह रहे थे। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने इन दोनों लोगों के बारे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौली के चिकित्सा प्रभारी डॉ. विजय पासवान को दिया।
 
सऊदी अरब तथ नेपाल से लौटे दो लोगों के घर में छिपे रहने की सूचना मिलने पर गुरुवार को दोनों के घर पहुंचे कर चिकित्सकों की टीम ने जांच किया। जांच में दोनों में कोरोना वायरस का लक्षण पाया गया। जांच के कोरोना वायरस का लक्षण मिलने पर एंबुलेंस से दोनों को सदर अस्पताल में लाकर यहां बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विजय पासवान ने बताया कि दोनों लोगों का सैंपल जांच के लिए पटन भेजा जा रहा है।
[the_ad id=”11915″]
आइसोलेशन वार्ड में ताला लगा गायब थे स्वास्थ्य कर्मी
गोपालगंज : बरौली से कोरोना के दो संदिग्ध मरीजों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाए जाने पर आइसोलेशन वार्ड में ताला लटका मिला। वहां कोई स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद नहीं था। जिसके कारण दोनों संदिग्ध मरीजों को काफी देर तक एंबुलेंस में ही रखना पड़ा। बाद में वहां पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने आइसोलेशन वार्ड का ताला खोला। इसके बाद दोनों संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। इस बारे में स्वास्थ्य कर्मियों ने सफाई दिया कि आइसोलेशन वार्ड में पहले से ही एक मरीज भर्ती है। यह मरीज बार-बार गेट से निकल का भागने का प्रयास कर रहा है। यह मरीज भाग न जाए, इसलिए गेट पर ताला लगाया जा रहा है।