Bihar Local News Provider

गोपालगंज : सदर अस्पताल में तैनात दो होमगार्ड आपस में भिड़े

शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर में तैनात दो होमगार्ड साइकिल रखने के विवाद में आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी से हमला कर एक दूसरे को घायल कर दिया। दोनों होमगार्ड का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। दोनों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। शुक्रवार को होमागार्ड प्रसिद्ध मांझी तथा कृष्णाबिहारी सिंह में सदर अस्पताल परिसर में बने बैरक में साइकिल रखने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के बाद दोनों आपस में भिडु गए। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर एक दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद अन्य जवानों ने आपसी मारपीट में घायल दोनों होमगार्ड को सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।