Bihar Local News Provider

गोपालगंज: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के शाहपुर में गोपालगंज के हजियापुर निवासी प्रापर्टी डीलर राकेश सिंह को अपराधियों ने गोली मार दिया। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल प्रापर्टी डीलर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रापर्टी डीलर की मौत होने की जानकारी मिलने पर हजियापुर का माहौल गमगीन हो गया। स्वजनों के चित्कार से आसपास के लोगों की भी आंखें नम हो गईं।
[the_ad id=”11915″]
बताया जाता है कि शहर के हजियापुर गांव निवासी राकेश सिंह प्रापर्टी डीलर थे। रविवार को ये गोरखपुर शहर के शाहपुर स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर गए थे। रात में रिश्तेदार के घर पार्टी चल रही थी। बताया जाता है कि पार्टी में राकेश सिंह का कुछ लोगों से विवाद हो गया। इसी दौरान अपराधियों ने इनको गोली मार दिया। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल प्रापर्टी डीलर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के प्रापर्टी डीलर राकेश सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद यूपी पुलिस ने इसकी जानकारी मृतक के स्वजनों को दिया। प्रापर्टी डीलर की हत्या की जानकारी मिलते ही हजियापुर का माहौल गमगीन हो गया। स्वजनों के चित्कार से लोगों की आंखें नम हो गईं।


Comments

One response to “गोपालगंज: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या”

  1. […] यूपी के गोरखपुर शहर के मानस विहार कॉलो… उसे गोरखपुर के स्पोर्ट्स कॉलेज के पास से यूपी की शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल, कारतूस व कार भी बरामद किया । […]