Bihar Local News Provider

गोपालगंज: प्रसव के समय महिला की मौत, तोड़फोड़

सदर अस्पताल के महिला वार्ड में प्रसव के लिए भर्ती एक महिला की मौत गई। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित परिजन तोड़फोड़ करते हुए हंगामा करने लगे। परिजनों को आरोप था कि रुपया नहीं देने पर गर्भवती महिला को भर्ती करने में देरी की गई। जिससे महिला की मौत हो गई। इस बीच सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी आक्रोशित परिजनों ने नोकझोंक किया। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीपीओ रामनरेश पासवान ने परिजनों को समझा मामले को शांत करा दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि थावे थाना क्षेत्र के बरगछिया गांव निवासी सुनील साह की पत्नी वेदांती देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए । इस दौरान महिला वार्ड में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने नार्मल प्रसव कराने के नाम पर परिजनों ने 25 सौ रुपया की डिमांड किया। जिसको लेकर रात में ही परिजनों तथा स्वास्थ्य कर्मियों के की बीच नोकझोंक होने लगी। नोंकझोंक के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिला को वार्ड में भर्ती नहीं किया। बाद में दबाव बनाने पर महिला को प्रसव कक्ष में भर्ती कर लिया गया। जहां प्रसव के समय वेदांती देवी की मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला की मौत होने की जानकारी मिलने पर शनिवार की सुबह परिजनों के साथ काफी संख्या में ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने तोड़फोड़ करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी होने लगी। परिजनों को आरोप था कि भर्ती करने में देर करने के कारण महिला की मौत हुई है। वे दोषी स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। इस बीच सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी परिजनों की नोकझोंक हुई। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीपीओ रामनरेश पासवान, नगर इंस्पेक्टर रवि कुमार, थावे थानाध्यक्ष विशांल आनंद, महिला थानाध्यक्ष कुमकुम कुमारी ने परिजनों को समझा कर उन्हें शांत करा दिया। मृतका के परिजनों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। प्रसव के पूर्व गर्भवती महिला की मौत होने के बाद उग्र परिजनों को पुलिस समझाने का प्रयास कर रही थी। इसी बीच पुलिस कर्मी व परिजनों के बीच धक्का मुक्की होने पर बीच बचाव करने एक्सरे संचालक मुन्ना राज भी पहुंच गए।