Bihar Local News Provider

कोरोना अप्डेट्स: कई लोगों के संपर्क में आया था कोरोना पॉजिटिव युवक, खेला था क्रिकेट

सदर प्रखंड के एक गांव में कोरोना पॉजिटिव मिला युवक कई लोगों के संपर्क में आया था। यह अपने गांव के बच्चों के साथ प्रतिदिन क्रिकेट भी खेला करता था। कोरोना पॉजिटिव युवक के कई लोगों के संपर्क में आने की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। इस युवक के संपर्क में आने के कारण संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार को सदर प्रखंड के मानिकपुर पंचायत में दो बेड का क्वारंटाइन सेंटर खोल दिया। कोरोना पॉजिटिव मिले युवक का गांव इसी पंचायत में आता है। क्वारंटाइन सेंटर खोलने के बाद प्रशासन ने इस युवक के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित कर उन्हें मानिकपुर में खोले गए क्वारंटाइन सेंटर में भेजने प्रक्रिया शुरू कर दिया है।
 
रविवार को जिले में एक साथ नौ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। जिसमें सदर प्रखंड के एक गांव का भी एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिला। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने इस युवक को शहर के विवाह भवन में खोले गए आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया। इसके साथ ही इस युवक के स्वजनों सहित 21 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया। इसी बीच प्रशासन को यह जानकारी मिली कि कोरोना पॉजिटिव मिला युवक के संपर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट लंबी है। यह युवक अपने गांव के बच्चों के साथ प्रतिदिन क्रिकेट खेलता था। पशु चारा तथा दूध की सप्लाई करने के दौरान भी यह युवक कोई लोगों के संपर्क में आया।
[the_ad id=”11915″]
हालांकि युवक अपने संपर्क में आए लोगों के बारे में जानकारी देने में प्रशासन का सहयोग नहीं कर रहा है। काफी पूछने के बाद भी यह अपने संपर्क में आए लोगों के बारे में बता नहीं पा रहा है। लेकिन ग्रामीणों से इस युवक के काफी लोगों के संपर्क में आने की जानकारी मिलने से प्रशासन सतर्क हो गया है।