Bihar Local News Provider

गोपालगंज : हाईवे के अ‌र्द्धनिर्मित ओवरब्रिज से नीचे गिरी बाइक, दो लोग घायल

शहर के बंजारी मोड़ स्थित अ‌र्द्धनिर्मित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार जा रही एक बाइक नीचे गिर गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को आसपास के लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत चिताजनक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दोनों बाइक सवार उत्तरप्रदेश के निवासी हैं। पिछले 48 घंटे के अंदर हाईवे पर ओवरब्रिज पर एक ही स्थान पर वाहन के नीचे गिरने की दूसरी घटना है।[the_ad id=”10743″]
जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के कुशीनगर जिले के दुधहीं थाना क्षेत्र के दुधहीं गांव के अभिषेक तिवारी अपने किसी मित्र के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। शहर के बंजारी मोड़ पर ये लोग एनएच 28 के डाइवर्सन की जगह निर्माणाधीन ओवरब्रिज से होकर जाने लगे। बाइक की रफ्तार तेज थी। करीब पांच सौ मीटर आगे बढ़ते ही बाइक ओवरब्रिज से नीचे जा गिर गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों घायलों की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। बताते चलें कि रविवार की रात इसी ओवरब्रीज से नीचे एक कार गिर गई थी। जिससे कार में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।