Bihar Local News Provider

गोपालगंज डीएम के आदेश पर शहर में चला वाहन चेकिग अभियान

जिलाधिकारी के आदेश पर शहर के पोस्ट आफिस चौक पर शनिवार की सुबह आठ बजे से दोपहर के 12 बजे तक नगर थाना की पुलिस के वाहन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कागजात नहीं रहने पर 40 बाइक को जब्त कर लिया। जिसे कोर्ट के सुपुर्द कर दिया गया। कोर्ट ने बाइक मालिकों पर जुर्माना लगाकर उन्हें छोड़ने का आदेश दिया।
बताया जाता है कि शहर में जाम तथा यातायात नियमों को उल्लंघन करने को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर ने पुलिस को प्रत्येक शनिवार को जिले में वाहन चेकिग अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के आलोक में पुलिस ने शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर शनिवार को वाहन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान कागजात नहीं पाए जाने पर 40 बाइक को जब्त कर लिया गया। वहीं दूसरी तरफ मांझा बाजार में नहर के समीप पुलिस ने वाहन चेकिग अभियान चलाकर 18 बाइक को जब्त कर लिया। जिन्हें कोर्ट ने जुर्माना लगाकर छोड़ने का आदेश निर्गत किया।