Bihar Local News Provider

भोरे: पूर्व सरपंच से मिलकर घर जा रहे युवक को चाकू घोंपा

भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा मल गांव में पूर्व सरपंच से मिलकर अपने घर लौट रहे एक युवक को रास्ते में घेर कर कुछ लोगों ने चाकू घोंप दिया। चाकू घोंपने से गंभीर रूप से घायल युवक को भोरे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से भी चिकित्सकों ने युवक की हालत नाजुक देख उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। घायल का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि बनकटा गांव निवासी कमलेश लाल बनकटा मल गांव निवासी पूर्व सरपंच के घर गए थे। इसी दौरान कमलेश लल के पिता अपने घर के बाहर शिवजी मिश्र तथा सुरेंद्र लाल से बातचीत कर रहे थे। तभी इसी गांव के निवासी दुर्गेश साह तथा रवि कुमार दुबे वहां पहुंच गए तथा आपसी विवाद को लेकर गाली गलौज करने के बाद वहां से चले गए। इसी बीच पूर्व सरपंच के यहां गये घर लौट रहे कमलेश लाल को दुर्गेश साह तथा रवि कुमार दुबे ने रास्ते में घेर लिया तथा उन्हें चाकू घोंप दिया। चाकू घोंपने से गंभीर रूप से घायल युवक को भोरे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से भी चिकित्सकों ने युवक की हालत नाजुक देख उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर घायल युवक के बयान पर दुर्गेश साह तथा रवि कुमार दुबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।