Bihar Local News Provider

भोरे – रामाश्रय सिंह हत्याकांड : आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पत्नी आज से करेंगी आमरण अनशन

भोरे क्षेत्र के प्रमुख कारोबारी रहे रामाश्रय सिंह की हत्या में आरोपित किए गए लोगों की गिरफ्तारी एक साल बाद तक भी नहीं हो पाने से नाराज उनकी विधवा सुनीता सिंह ने सोमवार से आमरण अनशन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा तब तक आमरण अनशन जारी रखेगी।
[the_ad id=”11915″]
अनशन उनके कोल्ड स्टोरेज के परिसर में दोपहर बाद तीन बजे से शुरू होगा। कहा कि एक साल पहले उनके पति की हत्या उनके ही निर्माणाधीन पेट्रोल पम्प पर कर दी गई थी। लेकिन, अब तक एक भी नामजद आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एसपी हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद गिरफ्तारी नहीं कर रहे हैं। जिसकी वजह से आमरण अनशन करने का फैसला लिया गया। आमरण अनशन के साथ-साथ प्रतिदिन शाम को सात बजे प्रखंड के अलग-अलग इलाकों में मशाल जुलूस भी निकाले जाएंगे।