Bihar Local News Provider

भोरे: पर्यावरण सुरक्षा को लामीचौर में चला पौधरोपण का अभियान

भोरे प्रखंड की लामीचौर पंचायत में बाबा भूतनाथ शांति सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण का अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान एक दिन में सैकड़ों पौधों को लगाया गया। कार्यक्रम में आम लोगों के अलावा स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया।
इसके पूर्व रविवार को पेड़ लगाओ देश बचाओ के नारे के साथ सेवा संस्थान की ओर से एक रैली निकाली गई। जिसमें लोगों को प्रदुषण से बचने और पर्यावरण को संरक्षित करने के तौर तरीके की जानकारी दी गई। लामीचौर हाई स्कूल के पास निकली यह रैली पियरौटा आंगनबाड़ी केंद्र के पास जाकर समाप्त हुई। वहीं से पौधरोपरण अभियान की शुरूआत की गई। आंगनबाड़ी केंद्र पर पौधरोपण करने के बाद पंचायत के लगभग सभी सार्वजनिक स्थलों पर फलदार पौधों को लगाया गया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ एसआर मल्लिक ने बताया कि प्रदूषण बढ़ने के कारण ग्लोबल वार्मिग हो रही है। जिसका नतीजा मौसम में बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए आम लोगों को ही आगे आना होगा। इस मौके पर डोमनपुर पंचायत के मुखिया कमलेश प्रसाद ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना ही हमारा लक्ष्य है। इस मौके पर पिटू कुशवाहा, सुरेश यादव, महेश गुप्ता, पलटन चौबे, रामाकांत राम, रामचंद्र ठाकुर, शिवशंकर साह, भोला राम, मनीष कुमार, ऋतिक कुमार, प्रिस कुमार, अरविद कुमार, बबली कुमारी, करीना कुमारी, निर्जला कुमारी, पाकीजा, मंजू कुमारी तथा रिकू कुमारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।