Bihar Local News Provider

भोरे: ऑर्केस्ट्रा के दौरान फायरिग, गोली लगने से युवक घायल

भोरे थाना के नोनियाछापर गांव में मंगलवार की रात आई बारात में ऑर्केस्ट्रा के दौरान हुई फायरिग में एक युवक को गोली लग गई। जिससे बरात में अफरा- तफरी मच गई। गोली लगने से घायल युवक को उसके परिजनों ने उसे सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के एक निजी क्लिनिक में ले गए। जहां युवक की लत बिगड़ने पर दो घंटे बाद परिजन उसे लेकर रेफरल अस्पताल भोरे पहुंचे। रेफरल अस्पताल कें चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देख उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से भी युवक के गोरखपुर रेफर कर दिया गया। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑर्केस्ट्रा के वीडियो फुटेज को जब्त कर लिया। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस फायरिग करने वाले की पहचान कर रही है।
बताया जाता है कि नोनिया छापर गांव निवासी सुरेश शर्मा की पुत्री शिल्की शर्मा की शादी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर बगहां गांव निवासी रामदेव शर्मा के पुत्र सुमंत शर्मा के साथ तय हुई। मंगलवार की रात इनके दरवाजे पर बरात पहुंची। बरातियों को खाना खिलाने के बाद जनवासा में भेज दिया गया। जहां वर पक्ष ने बरातियों के मनोरंजन के लिए ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया था। ऑर्केस्ट्रा के दौरान ही रात के 1.30 बजे अचानक एक युवक ने फायरिग कर दिया। जिससे पास में खड़े बरात में आए बगहा गांव निवासी रामसेवक बैठा के पुत्र संतोष बैठा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच फायरिग करने वाला युवक फरार हो गया। परिजनों ने घायल युवक को सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। लेकिन दो घंटे बाद युवक की हालत बिगड़ते देख उसे भोरे रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से भी युवक की हालत गंभीर देख गोरखपुर रेफर कर दिया गया। युवक की स्थिति गंभीर होने के कारण पुलिस उसका बयान दर्ज नहीं कर सकती है। जिसके कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं नहीं हो सकी है। आर्केस्ट्रा के वीडियो फुटेज को जब्त कर पुलिस फायरिग करने वाले युवक की पहचान कर रही है।