Bihar Local News Provider

भोरे: अवैध संबंध के कारण हुई अधेड़ की हत्या

थाना क्षेत्र के डोमनपुर गांव के एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या अवैध संबंध के कारण हुई। मृत व्यक्ति की पत्नी ने हत्या के पीछे पति के अवैध संबंध को कारण बताते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में नामजद महिला को गिरफ्तार कर रविवार की शाम जेल भेज दिया।
भोरे थाना क्षेत्र के डोमनपुर गांव की बेदामी देवी ने घटना को लेकर थाने में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उसके पति बिगु राम शनिवार की शाम करीब चार बजे घर से कोयलादेवा बाजार जाने की बात कहकर बाइक से निकले। शाम के करीब छह बजे उसे सूचना मिली कि उसके पति को पड़ोसी गांव भगवानपुर के कुछ लोग मारपीट रहे हैं। इस सूचना के बाद जब वह भगवानपुर गांव के प्रेमसागर राजभर के दरवाजे पर पहुंची तो उसके पति मृत अवस्था में पड़े हुए थे। उन्हें गंभीर हालत में वह साथ लेकर भोरे रेफरल अस्पताल पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति का अवैध संबंध भगवानपुर गांव की किरण देवी से था। इसी अवैध संबंध में चलते किरण देवी के अलावा इसके पति प्रेमसागर राजभर तथा उनके दो पुत्रों ने मिलकर उसकी पत्नी की हत्या की है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपित महिला को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपित की धर पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।