Bihar Local News Provider

भोरे: दहेज के लिए विवाहिता को ससुराल वालों ने पिलाया जहर

भोरे थाना क्षेत्र के लामीचौर गांव में एक महिला को उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। जहर पिलाने के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर उन्हें उनके मायके लेकर जाकर उनके घर के दरवाजे पर छोड़ दिया गया। मायके वालों ने महिला को भोरे रेफरल अस्पताल भर्ती कराया है। जहां पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया। पुलिस के बयान दर्ज करने के बाद महिला की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि लामीचौर गांव निवासी राकेश कुमार सिंह की पत्नी गुलायची देवी गुरुवार की सुबह घर का कार्य निपटा रही थीं। इसी दौरान उनकी सास नागेश्वर भगत की पत्नी बच्चिया देवी तथा देवर चंदन कुमार ने गुलाइची देवी को पकड़ कर उनके मुंह में जहरीला पदार्थ पिला दिया। जिससे महिला की हालत बिगड़ने लगी। इसी बीच महिला की हालत देखकर पड़ोस की एक लड़की ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसे देखकर देवर चंदन अपने एक साथी के साथ अस्पताल ले जाने के बहाने गुलाइची देवी को उनके मायके ले जाकर घर के दरवाजे के बाहर छोड़ कर दिया। बाद में गुलाइची देखी को दरवाजे पर तड़पते देख मायके वाले उन्हें रेफरल अस्पताल भोरे ले आए। जहां पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया। इसके बाद महिला की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। महिला के बयान पर उनकी सास बच्चिया देवी, देवर चंदन सिंह तथा उसके एक साथ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।