Bihar Local News Provider

भोरे: नर्सिग होम में प्रसव के दौरान पूर्व मुखिया की मौत

भोरे प्रखंड की चकरवां खास पंचायत की पूर्व मुखिया मन्नू देवी की प्रसव के दौरान मौत हो गई। पूर्व मुखिया की मौत की खबर मिलते ही उनके समर्थकों के बीच मातम पसर गया। पूर्व मुखिया के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने नम आंखों से इन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बताया जाता है कि वर्ष 2011 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मन्नू देवी चकरवां खास पंचायत की मुखिया निर्वाचित हुई थीं। इन्होंने अपने कार्यकाल में पंचायत के विकास के लिए कई कार्य किए थे। बताया मन्नू देवी गर्भवती थीं। इसी बीच उन्होंने छठ महापर्व में व्रत भी रख लिया। व्रत रहने के बाद अचानक उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन इन्हें भोरे के एक निजी नर्सिग होम में ले गए। लेकिन इनकी हालत बिगड़ने लगी। जिसे देखकर चिकित्सक ने इन्हें तुरंत गोपालगंज के एक निजी नर्सिग होम के लिए रेफर कर दिया। जहां ऑपरेशन से डिलीवरी हुई। इसी दौरान बच्चे की मौत हो गई। थोड़ी ही देर बाद पूर्व मुखिया मन्नू देवी ने भी दम तोड़ दिया। पूर्व मुखिया की मौत की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में मायूसी छा गई है। गुरुवार की सुबह गोपालगंज से शव गांव लाए जाने पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूर्व मुखिया की मौत की जानकारी होने पर चकरवां पहुंचे माले नेता सुभाष पटेल, लाल बहादुर ¨सह, कमलेश प्रसाद, जितेंद्र पासवान सहित काफी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुखिया को श्रद्धांजलि दिया।