Bihar Local News Provider

कोरोना अप्डेट्स: सदर व भोरे प्रखंड में मिले कोरोना के आठ नए मरीज

जिले में एक बार फिर शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित आठ नए मरीज मिले हैं। जिसमें सदर प्रखंड के सात व भोरे प्रखंड का एक मरीज शामिल है।

भोरे में फिर मिला एक युवक कोरोना पॉज़िटिव, मचा हड़कंप

इन सभी नए मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री है व मई महीने में ही देश के विभिन्न राज्यों से गोपालगंज आए हैं। ये मरीज हैदराबाद, नागपुर राजस्थान, गुजरात, हरियाणा,ओडिशा, आंध्रप्रदेश व मध्यप्रदेश से आए थे। यहां प्रखंडस्तरीय क्वारंटाइनसेंटर में ये रह रहे थे और लक्षण पाए जाने के बाद 20 मई को इनका सैंपल जांच के लिए लिया गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में उक्त सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन पॉजिटिव मरीजों में सबकी उम्र 30 वर्ष से कम ही है और सभी पुरूष हैं। जिसमें दो की उम्र 19, दो की उम्र 24 है जबकि 26, 27 , 29 व 20 उम्र के एक-एक युवक शामिल हैं। इस तरह से वर्तमान समय में जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या 88 हो गयी है। जिसमें से 18 शख्स रिकवर होकर घर जा चुके हैं। जबकि जिले में वर्तमान समय में 70 एक्टिव केस हैं। इन सभी को जिलास्तरीय आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट किया गया है। जहां स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में इनका इलाज चल रहा है। यहां बता दें कि मई महीने में जिले में काफी संख्या में प्रवासी आ रहे हैं।

[the_ad id=”11915″]

इसके बाद से ही यहां कोरोना मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। अप्रैल महीने तक जिले में 18 मरीज थे। वहीं मई महीने में ही अभी तक 70 मरीज मिले हैं। उधर, शुक्रवार को आठ नए मरीज मिलने के बाद प्रशासनिक महकमा अलर्ट हो गया है। प्रशासनिक अधिकारी जरूरी एहतियात शुरू कर दिए हैं। वहीं लोगों को भी जागरूक होने और करने की सलाह दी जा रही है।