Bihar Local News Provider

बरौली के युवक की गुजरात में गला काट कर हत्या

बरौली के एक युवक की हत्या गला काट कर गुजरात में कर दी गई । मृतक बरौली थाने के बतरदेह गांव के कुदुस पटेल का पुत्र ब्रजेश पटेल था। घटना के संबंध में मृतक के पिता कुदुस पटेल ने बताया कि उनका पुत्र ब्रजेश पटेल व गांव के अमरनाथ पटेल के पुत्र नितेश कुमार के साथ काफी दिनों से गुजरात के सूरत में रहकर एक साथ एक साड़ी फैक्ट्री में काम करता थे। 30 जून को उनका पुत्र ब्रजेश अपनी ड्यूटी खत्म कर रूम पर सो रहा था। इस दौरान नितेश कुमार ने उसके गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मकान मालिक को होने पर आसपास के लोगों की मदद से नितेश को पकड़ लिया गया। मकान मालिक ने उसे पकड़ कर गुजरात पुलिस को सौंप दिया। उसके बाद मकान मालिक ने घटना की जानकारी वहां काम करने वाले गांव के अन्य लोगों को दी। फिर गांव के लोगों ने इसकी जानकारी उन्हें दी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजन शव को लाने के लिए गुजरात के लिए रवाना हो चुके हैं। उधार पैसा मांगने पर हत्या का आरोप मृतक के पिता कुदुस पटेल ने उसके बेटे की हत्या उधार के 50 हजार रुपए मांगे जाने पर किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उसके बेटे ब्रजेश पटेल ने काफी दिन पहले नितेश कुमार ने 50 हजार रुपए उधार लिए थे। 26 अप्रैल को अपनी शादी के दौरान उनके पुत्र ने नितेश कुमार से 50 हजार रुपए की मांग कर रहा था। उस समय भी दोनों लोगों में बकझक हुई थी। बकझक के दौरान नितेश ने उनके पुत्र की हत्या तक कर देने की बात कही थी। बाद में आपस में बैठकर मामला को सुलझा लिया गया था। 26 अप्रैल 2018 को हुई थी शादीबरौली के बतरदेह गांव के कुदुस पटेल के पुत्र ब्रजेश कुमार की शादी इसी साल 26 अप्रैल को बेतिया जिले के बैरिया गांव के राजू पटेल की बेटी नंदनी कुमारी से हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों के बाद ब्रजेश फिर से गुजरात के लिए रवाना हो गया था। जहां उसकी गला काट कर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी नंदनी कुमारी का कहना है कि ब्रजेश से उनकी अंतिम बात 30 जून के सुबह दस बजे हुई थी।