Bihar Local News Provider

बरौली: पैसे के विवाद में चाय दुकान पर युवक को चाकू घोंपा

बरौली थाना क्षेत्र के परसा मोड़ पर चाय पीने के बाद पैसे को लेकर चाय दुकानदार तथा एक युवक में विवाद हो गया। इस विवाद के बाद युवक को चाकू घोंप कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। युवक को चाकू घोंपने के बाद दुकानदार की पलानी में आग लगा दी गई। घायल युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से युवक को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने भी घायल युवक की हालत नाजुक देख उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर रेफर हो जाने के कारण पुलिस घायल युवक को बयान दर्ज नहीं कर सकी है। चार दुकानदार पर युवक को चाकू घोंपने का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि बरौली थाना क्षेत्र के रतन सराय गांव के जाफर टोला निवासी गौरी शंकर का पुत्र 28 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार परसा मोड़ पर स्थित एक चाय की दुकान पर चाय पीने गया था। चाय पीने के बाद पैसे को लेकर दुकानदार से युवक का विवाद हो गया तथा दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान युवक को चाकू घोंप कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। युवक को चाकू घोंपने के बाद दुकानदार की पलानी में आग लगा दी गई। इस घटना के बाद घायल युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौली में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने घायल युवक की हालत नाजुक देख उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। रेफर हो जाने के कारण पुलिस घायल युवक का बयान दर्ज नहीं कर सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।