Bihar Local News Provider

बरौली- ट्राली का पहिया निकला, महिला घायल

सिवान-सरफरा पथ पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप एक ट्रैक्टर ट्राली का पहिया अचानक ट्राली से अलग हो गया। जिससे पहिया की चपेट से एक महिला घायल हो गईं। घायल संगीता देवी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि एक ट्रैक्टर ट्राली सिवान सरफरा पथ से जा रही थी। तभी अचानक ट्राली का पहिया निकल गया। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। इस दौरान पहिया की चपेट में आने से बरौली नगर निवासी संगीता देवी घायल हो गईं।