Bihar Local News Provider

बैकुंठपुर: विद्यालय में छात्र को चाकू घोंपा, एक गिरफ्तार

बैकुंठपुर प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेवतिथ के परिसर में दो छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद एक छात्र को चाकू घोंप कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसका एक साथी फरार हो गया। गिरफ्तार किए गए आरोपित के पास से पुलिस ने एक कारतूस बरामद किया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेवतिथ में दसवीं का छात्र खैरा आजम गांव निवासी साधु प्रसाद का पुत्र अधुमन कुमार सोमवार को परीक्षा देकर निकल रहा था। इस दौरान विद्यालय परिसर में ही उसका कुछ छात्रों से विवाद हो गया। इस विद्यालय के बाद छात्र अधुमन कुमार विद्यालय गेट के समीप पहुंचा ही था कि कुछ लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर उसे चाकू घोंप दिया। जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन उसकी हालत गंभीर देख उसे चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि एक अन्य युवक फरार हो गया। गिरफ्तार किया गया आरोपित युवक सिरसा मानपुर गांव निवासी र¨वद्र ¨सह का पुत्र मनोरंजन ¨सह बताया जाता है। इसके पास से पुलिस ने एक कारतूस भी बरामद किया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।