Bihar Local News Provider

बैकुंठपुर: पहाड़पुर में स्टोव फटने से दंपती झुलसे, महिला की मौत

बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में गुरुवार की देर शाम एक घर में खाना बनाते समय अचानक स्टोव फट जाने से एक महिला आग की चपेट में आने आ गईं। महिला को बचाने के दौरान उनके पति भी आग की चपेट में आ गए। जिससे पति पत्नी दोनों बुरी तरफ से झुलस गए। दोनों को परिजन इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। लेकिन दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस मृतका के पति का बयान दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि पहाड़पुर निवासी चंदन पाण्डेय की पत्नी 26 वर्षीय वर्षा पाण्डेय गुरुवार की देर शाम अपने घर में स्टोव पर खाना बना रही थीं। तभी अचानक स्टोव फट गया तथा महिला आग की चपेट में आ गईं। बताया जाता है कि महिला के चिल्लाने पर उन्हें बचाने पहुंचे उनके पति चंदन पाण्डेय भी आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए। इस घटना के बाद परिजन आनन फानन में दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। लेकिन पति पत्नी दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान वर्षा पाण्डेय की मौत हो गई। इस घटना को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती मृतका के पति का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।